
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र के पाकदा गांव निवासी सुखदेव सबर का एक वर्षीय पुत्र सुनील सबर माड़ में गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी अवस्था में ही पिता सुखदेव सबर और मां पत्नी टुशुमनी सबर स्थानीय निजी क्लिनिक लेकर गए, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे डॉक्टर ने एमजीएम अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी. वे लोग सुनील को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया. मां टुशुमनी सबर ने बताया कि पति-पत्नी दोनों काम करते है. घटना के वक्त भी दोनों जंगल गए थे. उसी दौरान उनका बेटा सुनील और एक बेटी जो घर पर ही थे वे साथ में खेल रहे थे. खेलने के दौरान ही सुनील माड़ में गिरकर जख्मी हो गया. उसे अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.













