चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के शिल्पी महल स्थित न्यू टीचर्स कॉलोनी में गपशप क्लब की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें महिलाएं और बच्चे रंग-बिरंगे परिधान में शामिल हुए. कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवं मनोरंजक स्पर्धाएं आयोजित की गई. महोत्सव के दौरान महिलाएं एवं बच्चों ने झूले का भी आनंद उठाया. इस क्रम में क्लब की ओर से बनाए गए विभिन्न व्यंजनों का स्वाद भी लोगों ने भरपूर उठाया. सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा के विजेता को क्लब की और से पुरस्कृत किया गया.(नीचे भी पढ़े)
क्लब की और से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी को सावन क्वीन की उपाधि से सम्मानित किया गया. सावन से जुड़े गाने पर नन्हे नन्हे बच्चों ने कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुति दी. इस उपलक्ष्य में केक काटा गया. लजीज व्यंजनों का आनंद लिया. क्लब के द्वारा सावन क्वीन का पुरस्कार मंजू प्रिया को प्रदान किया गया. इस कार्यक्रम के संचालन में प्रियंका कुमारी, आशा मिश्रा , रुणा तिवारी, मंजू प्रिया,बसंती उपाध्याय ,भारती महापात्र ,अनिता डे ,कुमारी चिंतामणि, मंजू प्रिया आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.



