चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के शिल्पी महल स्थित शिव मंदिर परिसर से केरिया परिवार द्वारा भगवान शिव की बारात गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकली गई. शिव बारात में भगवान शिव के रूप में निकित केरिया और पार्वती के रूप में सौमेन पति शामिल थे. शिव बारात में शामिल लोग नाचते झूमते बारात में शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

मंदिर परिसर से निकली शिव बारात स्टेशन रोड से होते हुए स्टेशन हनुमान मंदिर पहुंचकर वापस शिव मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ. मौके पर नीरज केरिया,नवीन केरिया,नितीन केरिया,भिकु टंक,बिप्लव नियोगी,सुब्रत कुमार,सुजीत कुमार समेत अन्य पुरुष और महिलाएं शामिल थी.














