गालूडीह: महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को गालूडीह के सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी. महुलिया बंगाली पाड़ा स्थित प्राचीन बूढ़ा बाबा शिव मंदिर से भक्तों ने भोलेबाबा की भव्य बारात निकाली. पुजारी विश्वनाथ चटर्जी ने पूजा अर्चना की. बारात माझी पाड़ा, नीमतल, सुभाष चौक, अंडरपास, आंचलिक मैदान और गालूडीह मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची. इस दौरान बारात में शामिल शिव भक्त हर हर महादेव, हर हर शम्भू, जय भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए डीजे की धुन पर आगे-आगे चल रहे थे. वहां शिव व पार्वती का धूमधाम से विवाह हुआ. आयोजन को सफल बनाने में चित्तरंजन हालदार, गोपाल चन्द्र, संजय दत्ता, विश्वजीत पांडा व ग्रामीणों का अहम भूमिका रही. (नीचे भी पढ़ें)
तारकनाथ शिव मंदिर प्रांगण से निकली भव्य बारा : गालूडीह स्टेशन रोड स्थित तारकनाथ शिव मंदिर प्रांगण से पुजारी श्रीकांत पाठक द्वारा पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से भोलेबाबा की बारात निकाली गयी. जिसमें सैकड़ो महिला-पुरुष और युवक-युवतियां बारात में शामिल हुई. बारात शिव मंदिर से निकल कर हाटचाली, नीमतल, हाइवे, गालूडीह मुख्य बाजार होते हुए आंचलिक मैदान पहुंची। यहां सैकड़ों बारातियों को भरपेट भोजन कराया गया. इसके बाद वापस मंदिर पहुंची. इस मौके पर जयशंकर गुप्ता मनोज गुप्ता संजय अघोरी, श्याम जी गुप्ता, कृष्णा साह, शिवशंकर साह, बलराम गुप्ता, रामजी गुप्ता, लक्ष्मण साह, शिवचरण साह, धव कुमार पंडित, प्रदीप साह, रंजीत साह, नन्दू गुप्ता आदि उपस्थित थे. विदित हो कि शिवरात्रि को लेकर प्राचीन रंकिणी शिव मंदिर, प्राचीन बुढ़ा बाबा शिव मंदिर, रेलवे दुर्गा मंडप परिसर स्थित शिव मंदिर, जोड़सा शिव मंदिर व बराज कॉलोनी स्थित शिव मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. मंदिरों में सबसे ज्यादा भीड़ महिलाओं की रही. बराज कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया.














