चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बर्डीकानपुर – कालापाथर पंचायत के कालाझोर गांव में शनिवार को गांव निवासी रिशा मांडी खेत में काम कर रहे थे तभी सियालचांदा नामक सांप ने बाएं हाथ की उंगली में डंस लिया. (नीचे भी पढ़े)
इसके बाद बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ता देख परिजनों ने उन्हें 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर संपा मन्ना घोष ने प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल उनकी स्थिति नियंत्रण में है. मरीज को एंटी वेनम इंजेक्शन दिया गया है उनकी हालत स्थिर है.











