चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय परिसर में 15 अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत कार्यालय कर्मी, संवेदक और सभी पत्रकारों के लिए सोलो साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. यह जानकारी सिटी मैनेजर अनंत खलखो ने दी है. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागी अपनी साइकिल के साथ समय 12:30 बजे नगर पंचायत कार्यालय परिसर पहुंचकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सफल प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं निदेशक राज्य सहरी विकास अभिकरण नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश था, जिसके तहत 15 अक्टूबर को सोलो साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभागी भाग लेकर प्रतियोगिता को सफल बनाने का आह्वान किया है.





