चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के सुनसुनिया गांव में जोहार भारत फाउंडेशन की ओर से एक बैठक वन सुरक्षा समिति की अध्यक्ष अंजलि हेम्ब्रम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से जंगल बचाओ अभियान की नायिका सह पद्मश्री जमुना टुडू उपस्थित थे. बैठक में गांव की महिला और पुरुषों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया और सुनसुनिया जंगल में आए दिन कुछ लोगों द्वारा पेड़ काटकर लकड़ियों को सुबह पैसेंजर ट्रेन के माध्यम से अन्य स्थानों पर लेजाकर बेचने की बात कही है. इसपर पद्मश्री जमुना टुडू ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे इस संबंध में विभाग के वरीय पदाधिकारी को अवगत कराकर अवैध रूप से हो रही लकड़ी परिवहन पर प्रतिबंध लगाने की मांग करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि देते कहा की आप सभी संगठित होकर गांव के जंगल का संरक्षण करें और जंगल में हो रहे अवैध कटाई पर रोक लगाने के लिए सभी मिलकर जंगल में पहरेदारी करें।कहा की जंगल संरक्षण कार्य में वे ग्रामीणों के साथ हर समय तत्पर रहेगी और हर संभव सहयोग करेगी. मौके पर अंजलि हेम्ब्रम, छीटा हेम्ब्रम, डेगा मारंडी, मालती मांडी, रायमनी हेम्ब्रम, मंगू हेम्ब्रम, मंजू मांडी, कविता महतो,पनो मंडी समेत अन्य उपस्थित थे.





