गालूडीह: घाटशिला प्रखंड अंतर्गत आसना पंचायत के बोड़डीह गांव स्थित मैदान में बाबुलाल सोरेन फुटबॉल अकादमी (बीएलएसए ) की ओर से आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता फाइनल खेल के साथ रविवार को समापन हुआ. इस फुटबॉल प्रतियोगिता में 64 टीमों ने भाग लिया था. फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला पिठाती एफसी एवं चौरयगोड़ा के बीच खेला गया. प्रतियोगिता में चौरयगोड़ा को पेनाल्टी शूट में हराकर पिठाती विजेता बना.(नीचे भी पढ़े)
विजेता एवं उपविजेता टीम को प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय महासचिव बाबूलाल सोरेन एवं विशिष्ट अतिथि पार्षद हेमंत मुंडा ने पुरस्कृत किया. खेल के विजेता टीम को 10 हजार नकद, जर्सी सेट, फुटबाल एवं ट्राफी प्रदान किया गया. उपविजेता चौरयगोड़ा टीम को 7 हजार नकद राशि, जर्सी सेट, फुटबॉल व ट्राफी प्रदान किया गया. साथ ही प्रतियोगिता के सिरिसबोनी व कुंदुकोचा को 4 हजार नगत एवं ट्राफी दिया गया.(नीचे भी पढ़े)
बीएलएसए की ओर से प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए बाबुलाल सोरेन ने कहा सभी पार्षद क्षेत्रों में फुटबॉल प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को निखरने का मौका मिल सके. इस मौके पर ग्राम प्रधान फकीर चन्द्र सोरेन, मुखिया मानसिंह हेम्ब्रम, पंसस मनोहर मुर्मू, संतोष पाल, मदन सोरेन, जादुनाथ मुर्मू, सोमाय मुर्मू, बाघराय हांसदा, सुखलाल हांसदा, बिहारी कर्मकार, मंगल हांसदा, सिमाल हांसदा, लालमोहन हांसदा, मानसिंह टुडू, सुनाराम मुर्मू, बुतरु हांसदा, अर्जुन दास व ग्रामीण उपस्थित थे.












