जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित तिलका स्टेडियम हाड़तोपा में दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को शुभारभ हुआ. क्लब के अध्यक्ष सह मुख्य अतिथि लखन हेंब्रम ने किक मारकर फ़ुटबॉल महाकुंभ का उद्घाटन किया. इस प्रतियोगिता में तीन जिलों के 32 टीमें मैदान में उतरी है. इस बाबत क्लब के अध्यक्ष लखन हेंब्रम व गाजिया हांसदा ने कहा कि रविवार को सेमी फाइनल व फाइनल खेला जायेगा.(नीचे भी पढ़े)
विजेता टीम को 17 हजार नगद , खस्सी व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी जबकि उपविजेता को 12 हजार नगद , खस्सी व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा. तृतीय व चौथे विजेता को 10 हजार नगद राशि मिलेगी. इस फुटबॉल महाकुंभ को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष लखन हेंब्रम, धनंजय सिंह, सालखु मुर्मू, गाजिया हांसदा ने अहम योगदान दिया.














