चाकुलिया : चाकुलिया के नया बाजार स्थित सुभाष चौक पर स्थापित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ती का कब होगा जिर्णोद्धार यह प्रश्न यक्ष प्रश्न की तरह अब भी बरकरार है. नेताजी की मूर्ती काफी जर्जर हो चुका है और मूर्ती बांस के सहारे खड़ा है. नेताजी की मूर्ती को लोगों ने मूर्ती के पीछे बांस गाड़कर और कपड़ा बांध कर मूर्ति को खड़ा कर रखा है परंतु मूर्ती की मरम्मत कराने की दिशा में अबतक किसी ने भी पहल नही किया है. ज्ञात हो कि विगत दिनों दिसंबर माह में कांग्रेस के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे चाकुलिया के दौरे पर पहुंचे थे और वे नेताजी की मूर्ती पर माल्यार्पण करने के दौरान नेताजी की मूर्ती की दुर्दशा देखकर स्थानीय प्रेस के संवाददाता के समक्ष कहा था कि वे निजी स्तर पर नेताजी की मूर्ती मरम्मत कराने का काम करेंगे परंतु नेताजी वादा कर भूल गए और आज भी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ती को बांस और कपड़े की बंधन से मुक्ति नही मिली है. (नीचे भी पढ़ें)

लोगों के मन में आज भी यक्ष प्रश्न की तरह प्रश्न है कि आखिर कब होगा नेताजी की मूर्ती का जिर्णोद्धार यह कोई कह नही सकता. नेताजी की जयंती पर हर राजनीतिक दल के नेता करने पहुंचेंगे माल्यार्पण. नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर चाकुलिया के हर राजनीतिक दल के नेता और समाज सेवी बड़े ही तामझाम से नेताजी की मूर्ती पर माल्यार्पण करने के लिए पहुंचेंगे. परंतु नेताजी की मूर्ती के मरम्मत अबतक नही किया गया है. लोग जर्जर नेताजी की मूर्ती पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. (नीचे भी पढ़ें)
नगरपंचायत प्रशासन हर वर्ष सौंदर्यीकरण के नाम पर करते हैं लाखों खर्च,नेताजी की तरफ ध्यान नहीं-
चाकुलिया नगर पंचायत प्रशासन द्वारा हर वर्ष नगर पंचायत क्षेत्र में सौंदर्यीकरण कार्य करने के नाम पर लाखों रूपए खर्च करती है. इस वर्ष नगर क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के लिए लाखों खर्च कर लाईटें लगवाए गए हैं जिससे बाजार क्षेत्र लाइट की रोशनी से जगमगा रहा है परंतु नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ती और पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति जर्जर है. इसकी मरम्मत कराने की दिशा में ना तो विभाग के पदाधिकारी और ना ही जनप्रतिनिधि ने ही पहल की है.





