चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के मिस्त्रीपाड़ा निवासी राजू सरकार 52 ने रविवार की सुबह अपने ही घर में गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर कब्जे में कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार राजू सरकार डिप्रेशन में थे. शनिवार की रात को पत्नी के साथ कमरे में सोए थे. पत्नी के सो जाने के बाद भोर में रस्सी के सहारे पंख के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह जब पत्नी की नींद खुली तो उन्हें कमरे में नहीं पाया, दूसरे कमरे में उन्हें फांसी पर लटकते पाया गया. राजू सरकार के आत्महत्या करने से परिजनों का रो रोकर बूरा हाल है.



