गालूडीह : गालूडीह के रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन के नीचे धदकीडीह गांव जाने वाले मार्ग के लिए कुछ वर्ष पहले अंडरपास का निर्माण कराया गया था. हालांकि अंडरपास बनने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली थी और कई गांव को जोड़ने वाले इस मार्ग पर अंडरपास बनने से घंटों रेलवे फाटक पर खड़े होने से ग्रामीणों को छुटकारा मिला था. हाल ही में हुई बारिश के बाद अंडर पास की सड़क तालाब में तब्दील हो गयी है. अंडरपास के मार्ग पर पानी भरने से राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया बारिश आते ही अंडरपास के नीचे बारिश का पानी भर जाता है. खासकर बरसात के दिनों में राहगीरों को काफी परेशान होना पड़ता है.



