घाटशिला: घाटशिला के संस्कृति सांसद भवन दाहीगोड़ा में गुरुवार को अध्यक्ष तापस चटर्जी की अध्यक्षता में आगामी दिसंबर माह में घाटशिला के सर्कस मैदान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय जात्रा को लेकर क्लब के सदस्यों ने बैठक कर विचार विमर्श किया गया. इस अवसर पर तापस चटर्जी ने बताया कि विभूति भूषण बंधोपाध्याय की ग्रंथीगार वृति के विकास को लेकर संस्कृति संसद की ओर से आगामी दो एवं तीन दिसंबर को बंगाल के सुपरहिट जात्रा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है. (नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में जानकारी देते हुए जात्रा कमेटी के अध्यक्ष तपन महतो ने बताया कि विश्व भारतीय ओपेरा राधार चोखे जोले अगुन जात्रा 2 दिसंबर को प्रदर्शित होगा, जिसकी मुख्य नायिका मिताली चक्रवर्ती है तथा 3 दिसंबर को उत्पल राय द्वारा निर्देशित मोरोनेर साथे सिंदूर खेला नामक जात्रा की मुख्य नायिका पुवाली बासु है. उन्होंने बताया कि बंगाल लोक संस्कृति को बचाए रखने के लिए प्रत्येक वर्ष जात्रा का आयोजन किया जाता है. बांग्ला समुदाय के लोगों को इस तरह का आयोजन का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस मौके पर संदीप राय चौधरी, कंचन कर, रमेन मंडल, सुभोजित सरकार समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.



