जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत रंकिणी मंदिर के पास शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार वाहन ने एक भिखारी को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत टीएमएच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने बताया कि मृत युवक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष है. लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है. आसपास के थानों को इसकी सूचना भेज दी गई है.(नीचे भी पढ़े)

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा. स्थानीय लोगों ने बताया कि रंकिणी मंदिर के पास आए दिन तेज रफ्तार वाहन निकलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है. लोगों ने वहां ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि जुलूस में शामिल एक स्विफ्ट कार में मौजूद युवकों ने भिखारी को बुरी तरह कुचल दिया और उसे घसीटते हुए काफी दूर तक ले गए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उधर सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझने में जुटी है. स्थानीय लोगों द्वारा वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया.



