चाकुलिया: चाकुलिया वन विभाग कार्यालय में शुक्रवार को वन विभाग ने हाथियों के हमले से मृत तीन लोगों के आश्रितों और पांच घायल व्यक्तियों के बीच मुआवजा राशि का भुगतान किया गया. विधायक समीर कुमार मोहंती, जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो और रायदे हांसदा के हाथों चेक प्रदान किया गया. चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना अंतर्गत इंदबनी गांव के मृतक देवाशीष मुंडा की पत्नी दिव्या भारती मुंडा को तीन लाख, चियांबांधी गांव के रतनी सबर की भतीजी बसंती सबर को तीन लाख, गोहालमुड़ा के बबलू बास्के की पत्नी मालती बास्के को 3.75 लाख का चेक दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं हाथी के हमले से घायल चाकुलिया प्रखंड के रघुनाथपुर गांव निवासी साल्गे मुर्मू को 1.45 लाख, बड़ामारा के कुनाराम मुंडा को 1.50 लाख, श्यामसुंदरपुर थाना अंतर्गत हरिनिया गांव के सुशेन शेखर गिरी को 1.50 लाख और शाकाभांगा के बरियाल टुडू को 19 हजार, सालबनी गांव के महादेव सबर को 1.50 लाख का चेक प्रदान किया गया. इस अवसर पर जिला परिषद के पूर्व सदस्य जगन्नाथ महतो, सुनाराम हांसदा, गौतम दास, देवाशीष दास, विशाल बारीक, वनरक्षी विप्लव कुमार, भादू राम सोरेन, मुकेश गोराई, सुकलाल टुडू, किशोर करण महतो, तपन मुंडा, अनूप बेरा, तापस राय समेत अन्य उपस्थित रहे.











