चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच स्थित शिल्पी महल कॉलोनी में बीती रात 12:53 बजे अंचल निरीक्षक मनोज सिंह और सेवा निवृत्त अंचल कर्मी हिमांशु संतरा के घर में करीब 3 बजे अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने घर से नगदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया है. चोरों की तस्वीर मनोज सिंह के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. ज्ञात हो कि मनोज सिंह गम्हरिया ब्लॉक में अंचल निरीक्षक हैं और उनका परिवार यहां रहता है. (नीचे भी पढ़ें)

चोरों ने पास ही के अन्य घरों में और सिदो कान्हू कॉलोनी के एक घर में भी चोरी का असफल प्रयास किया. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है. कॉलोनी में चोरी होने की सूचना पाकर विधायक समीर महंती भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने जांच के क्रम में सीसीटीवी फुटेज को देखा जिसमें 5 लोग साफ दिख रहे हैं और सभी मास्क पहने हुए है. पांचों लोग पहले अंचल निरीक्षक मनोज सिंह के घर चोरी की. (नीचे भी पढ़ें)

चोरों ने उनके घर के एक कमरे की खिड़की के ग्रिल को काटकर कमरे में प्रवेश किया और कमरे में रखे अलमीरा को तोड़कर अलमीरा में रखे नगर 40 हजार रूपए, पायल और अंगुठी की चोरी कर वापस बाहर निकल कर चहारदीवारी फांदकर बाहर निकल गये. चोरी के वक्त घर के लोग अपने कमरे में ही सोए हुए थे और चोरों ने घर के दरवाजे और कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर चोरी की. इसके पश्चात चोरों ने सेवा निवृत्त अंचल कर्मी हिमांशु संतरा के घर में घुसे. हिमांशु संतरा सुबह में फूल लाने के लिए बाहर से मैन गेट बंद करके गए थे, चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया. जिन कमरों में लोग सोए थे उसे बाहर से लॉक कर दिया इसके बाद चोरों ने सिढ़ी से उपर चढ़कर एक कमरे मे प्रवेश कर घर के अलमीरा को तोड़कर उसमें रखे सोने की गहनों की चोरी कर ली है. (नीचे भी पढ़ें)

गृह स्वामी हिमांशु संतरा के मुताबिक सोने की हाथ की कंगन एक सेट, नेकलेस, कान के झुमके 2, चैन 1,अंगुठी 2, लॉकेट 01 कूल 8 से 10 लाख के गहनों की चोरी हुई है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरों की तस्वीर से पहचान करने में जुटी हुई है.



