जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में चोर एक बार फिर सक्रिय हो गए है।इधर घटना बीती रात की है जहां चोरों ने जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के आसनवनी पंचायत के वीर ग्राम स्थित विकास दास के घर के सामने खड़े दो ट्रैक्टर से दो बैटरी व दो सेल्फ मोटर ट्रैक्टर से चोर खोल कर ले गए। जिसकी कीमत 50 हजार बताई जाती है। इस बाबत पीड़ित विकास दास ने जादूगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कारवाई की गुहार लगाई है। यहां बताते चले कि कुछ माह पूर्व चोरों ने आसनवनी में एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाया था, जहां अलमारी का ताला तोड़ कई लाखों रुपए के गहने चोरों ने उड़ा ले गए थी।जिसका आज तक खुलासा नहीं हुआ।




