
गालूडीह : घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकाटी पंचायत के पोड़ाडीह गांव में सोमवार को खस्सी चोरी कर रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी जमकर धुनाई करते हुए घाटशिला पुलिस को सौंप दिया. साथ ही गांव के युवक शंकर कर्मकार का खस्सी चोरी में संलिप्तता की बात पर ग्रामीणों ने उसकी भी धुनाई कर दी. रविवार देर रात चार चोर टाटा मैजिक टेम्पो संख्या डब्लूबी33बी 2742 से पूरी प्लानिंग के साथ आये थे. राजेश रजक ने बताया कि रविवार रात वे अपनी बकरियों को बकरी घर में बांधकर अपने कमरे में सोने चला गये थे. रात के करीब दो बजे शौच के लिए निकले तो देखा कि बकरी घर का दरवाजा खुला हुआ है. (नीचे भी पढे़ं)

सात बकरियों में से तीन खस्सी गायब है. फिर कुछ गांव के ग्रामीणों को जगाकर खोजबीन शुरू की. ग्रामीणों ने चोरों को दौड़ाया, लेकिन पकड़ने में नाकाम रहे. चोर बैतालपुर गांव के पास तीनों खस्सीयों को छोड़कर भाग गया था. वहीं सुबह चार चोरों में से दो चोर ग्लैमर मोटरसाइकिल से खाकड़ीशोल गांव टाटा मैजिक गाड़ी लेने आये थे, जिसके बाद कुछ ग्रामीणों ने चोरों को पहचान लिया और पेड़ से बांधकर जमकर धुनाई की. फिर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने चोर और टाटा मैजिक टेम्पो अपने साथ थाने ले गयी.












