चाकुलिया : चाकुलिया – केरूकोचा मुख्य सड़क पर रविवार को दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना पाकर ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे एवं मामले की सूचना सीएचसी को दी. सूचना पाकर 108 एम्बुलेंस घटना स्थल पहुंचा, जहां से तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. सड़क दुर्घटना में घायल सुमित हेम्ब्रम एवं बुद्धेश्वर मुर्मू को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने झाड़ग्राम रेफर कर दिया है, वहीं सूर्या सोरेन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है.




