गालूडीह : बुधवार को गालूडीह में बारिश के दौरान वज्रपात होने से पति-पत्नी की मौत हो गयी. गालूडीह के खड़ियाडीह गांव में वज्रपात से हुई इस मौत के बारे में बताया गया कि जोड़िसा पंचायत के खाड़ियाडीह निवासी 45 वर्षीय धनपति गोप अपनी 45 वर्षीया पत्नी, प्रेमिका गोप के साथ घर के बरामदे में बैठे हुए थे, तभी मौसम खराब हुआ और वज्रपात होने लगा. इसी दौरान हुए भारी वज्रपात की चपेट में आने से पति-पत्नी दोनों की मौत हो गयी. (नीचे भी पढ़ें)

घटना के समय उनके घर पर हलुदबनी गांव की सुकून सबर नामक एक महिला आयी हुई थी. महिला ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी जिसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. बताया जा रहा है कि धनपति गोप गांव में होटल चलाता था एवं साथ ही कीर्तन कर परिवार का भरण पोषण करता था.(नीचे भी पढ़ें)

परिवार में सिर्फ पति-पत्नी रहते थे. दोनों बेटे राजेश गोप और राकेश गोप चेन्नई की किसी कंपनी में काम करता है. वहीं, सूचना पाकर घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, सीओ राजीव कुमार, जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह खाड़ियाडीह गांव पहुंचे.




