जादूगोड़ा: बरसात शुरु होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. इधर जमशेदपुर के कदमा स्थित मुक्तिधाम फाउंडेशन की ओर से जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के धर्मडीह, इंचडा में दवा का छिड़काव किया गया ताकि लोगों की डेंगू मलेरिया से मुक्ति मिल सके. इस बात पर मुक्ति फाउंडेशन के सुपरवाइजर अरुण करुआ ने कहा कि बीते दो सालों में जिले के सभी गांव में दवा का छिड़काव किया जाएगा ताकि लोगों को मच्छरों से राहत मिल सके. उन्होंने लोगों से अपील की कि वह डेंगू से बचाव के लिए वर्षा के पानी को पुराने टायरों, बर्तनों व नालियों में जमा न होने दें. यदि किसी को बुखार व सिर दर्द हो तो तुरंत नजदीकी संस्था पर संपर्क करें. डेंगू से बचने के लिए फ्रिज, कूलर, नालियों की सफाई करें.



