गालूडीह : यहां नेशनल हाइवे 33 पर किरण होटल के पास सोमवार शाम एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक बाइक से टकराते हुए पुल को जोरदार टक्कर मारते हुए पुल से करीब 10 फीट नीचे जा गिरा, जिसमें तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. तेज आवाज सुन स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जुट गई. घटना में ट्रेलर चालक एवं बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जबकि ट्रेलर की टक्कर से पुल की दीवार हाइवे के बीच चली गई. ट्रेलर घाटशिला की ओर से जमशेदपुर की ओर जा रहा था. सूचना पर गालूडीह पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस खून से लहूलुहान ट्रेलर एवं बाइक के चालकों को एनएचएआइ के एम्बुलेंस से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया. पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर एनएच पर लगा जाम खुलवाया. (नीचे भी पढ़ें)

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जगह पर आए दिन हादसे होते रहते हैं. क्योंकि एनएचआइ ने नये पुल का निर्माण नहीं किया है. पुराने पुल को ही फोरलेन के साथ जोड़ दिया गया है. पुल का एरिया कम है जबकि रोड की चौड़ाई ज्यादा. कुछ दिन पहले एक टाटा अल्ट्रोज़ कार कार इसी पुल से टकरा गयी थी. इस घटना में कार में सवार एक युवक और युवती बाल बाल बच गए थे.











