चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कदमाशोली गांव निवासी चामटू सिंह आर्थिक कमी के कारण वह अपना इलाज कराने में असमर्थ है. विगत रविवार को जुगितुपा पंचायत के मिश्रिकाटा पंचायत भवन में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में अपना उपचार कराने के लिए पहुंचा था, स्वास्थ्य शिविर के चिकित्सकों ने उसके नाक के उपर उभरे ट्यूमर के ऑपरेशन कराने का सलाह दिया है. चामटू सिंह ने कहा कि पहले उसके नाक पर एक फुंसी की तरह निकला था जो धीरे-धीरे इतना बड़ा हो गया है कि उसके नाक और एक आंख मांस की लोथड़ा से ढक गया है. (नीचे भी पढ़ें)
कहा कि बढ़ते मांस के कारण उसे कुछ खास परेशानी नही होती है. उन्होंने बताया कि मांस के लोथड़ा बड़ा होने के कारण उसके एक आंख ढक गया है जिससे वह एक आंख से उसे कम दिखाई पड़ता है. चामटू सिंह ने कहा कि वह काफी गरीब है जिस कारण वह अपने इस बिमारी का इलाज नही करा पा रहा है. कहा कि उसके घर में सिर्फ उसकी पत्नी ही है. बेटा रोजगार के लिए बाहर गया हुआ है किसी तरह परिवार का भरण पोषण होता है. ऐसे में वह अपने इस बिमारी का उपचार कैसे करेगा.




