गालूडीह : गालूडीह की खड़िया कॉलोनी में मंगलवार को विशाल टुसू मेले का आयोजन किया गया. सार्वजनिक टुसू मेला कमेटी की ओर से आयोजित मेले में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी जिससे पूरा मैदान खचाखच भर गया. मेले में झारखंडी संस्कृति की झलक देखने को मिली. लोग पारंपरिक परिधान में मांदर-धमसे की थाप पर जमकर थिरके. मेले में तरह-तरह की दुकानें सजी थीं. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर ग्राम प्रधान बासंती प्रसाद सिंह, उप मुखिया लालमोहन, रजक, पंसस रतन महतो, दीपंकर भकत, रथिन भकत, लखींद्र महतो, जगन्नाथ कर्मकार, लखीपद भकत, जितेंद्र महतो, अभिषेक भकत, रामप्रसाद भकत, शंभू महतो, हरिहर महतो, गोराचंद महतो, बनमाली महतो, बिमल गिरि, गौतम साहू, कमल गिरि, सत्यजीत भकत, निताई साहू, निधुवन साहू, विनय कृष्ण साहू, भैरव साहू आदि उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

मेले में विभिन्न क्षेत्रों से करीब 31 टुसू प्रतिमाएं पहुंचीं. कमिटी के हाथों प्रथम पुरस्कार बोड़ाम की टुसू को 31 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया. द्वितीय पुरस्कार जामबनी की प्रतिमा को 25 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार बासुड़दा की प्रतिमा को 15 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया. अन्य टुसू प्रतिमाओं को सांत्वना पुरस्कार दिये गए. वहीं, मेले में झुमुर संगीत और बूगीवुगी डांस का आयोजन किया गया, जिस पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे.











