पोटका : कोवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर में ओडिशा रोड से बुधवार को चोरों ने स्कूटी की चोरी कर ली थी. स्कूटी मालिक द्वारा इस संबंध में कोवाली थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया था. कोवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर स्कूटी ढूंढ़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया और ओडिशा बॉर्डर से चोरी की गई स्कूटी के साथ दो चोर बागबेड़ा निवासी राज राव और सोहेल अहमद को हिरासत में लेकर शुक्रवार को जेल भेज दिया है.






