घाटशिला : घाटशिला स्थित संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में मंगलवार को’ विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया. रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित थीं जमशेदपुर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या तथा सी बी एस ई की सिटी ट्रेनिंग को – ऑर्डिनेटर, श्रीमती नमिता अग्रवाल एवं संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या नीलकमल सिन्हा. इस सत्र में सम्पूर्ण झारखण्ड के विभिन्न सी बी एस ई विद्यालयों (डी ए वी बाहरगोड़ा,विवेक विद्यालय, चिन्मया विद्यालय ,मधुसूदन विद्यालय,संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर) से 74 शिक्षकों ने भाग लिया.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम का शुभारम्भ नमिता, नीलकमल, विद्यालय प्रबंधक सह प्रशिक्षण स्थल निर्देशक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार, सुजाता वर्मा के हाथों दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ. सुजाता ने अंगवस्त्र ओढ़ा कर नमिता अग्रवाल एवं श्रीमती सिन्हा को सम्मानित किया. डॉ प्रसेनजीत ने अपने स्वागत भाषण में उपस्थित सभी शिक्षकों को अपने अंदर के छात्र को जगाये रखते हुए सीखने की प्रक्रिया में शामिल होने को कहा. पाँच घंटे तक चला यह सत्र काफ़ी फालदायी रहा. इसी कार्यक्रम का दूसरा सत्र कल आयोजित होगा.



