घाटशिला : घाटशिला महाविद्यालय में वन महोत्सव माह के 11वें दिन महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को झारखण्ड के राजकीय पुष्प पलाश के 5 पौधे लगाए गए. प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने शाम में कॉलेज में खेलने वाले खिलाड़ियों को पलाश का पौधा भेंट किया. सभी खिलाड़ियों ने प्राचार्य और सभी शिक्षको- कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया. प्रचार्य ने सभी खिलाड़ियों को निर्देश दिया कि इन सभी पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी आप सबों को निभाना है. (नीचे भी पढ़े)

सभी पौधों की सुरक्षा और देखभाल करने का संकल्प लिया. एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. इंदल पासवान ने बताया कि कॉलेज परिसर में बीस पलाश के पौधे लगाने की योजना है ताकि हमारे बच्चे राजकीय पुष्प को जान सके और पहचान सके.इस मौके पर डॉ. नरेश कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. दिलचंद राम, डॉ. एस पी सिंह, डॉ. संदीप चंन्द्रा, प्रेसेंजित मंडल, तारक सीट, सलमान मार्डी, राजकमल के साथ काफी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे.



