
जमशेदपुर : जमशेदपुर बेलगाम अपराधियों पर लगाम लगाने को लेकर जिला पुलिस गहन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चला रही है. एंटी क्राइम चेकिंग शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शुरू कर दी गई है, ताकि अपराधियों पर लगाम लगाया जा सके. जिले के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन के निर्देश पर यह एंटी क्राइम चेकिंग आज से शुरू की गयी है जो शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चलायी जाएगी. आपको बता दें कि 1 सप्ताह के अंदर दो बड़े लूटकांड और फायरिंग की घटनाओं को अपराधियों ने अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस ने यह निर्णय लिया है कि शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अब एंटी क्राइम चेकिंग चलायी जायेगी. हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही इन सभी घटनाओं का उद्भेदन कर लिया जाएगा. पुलिस का यह कदम कितना कारगर साबित होता है यह आने वाला समय ही बताएगा. फिलहाल जमशेदपुर पुलिस की सतर्कता दिख रही है.





