
घाटशिला : मोदी सरकार के सात साल पूर्ण होने पर सारे भाजपाईयों ने आज सेवा सप्ताह मनाया. इसी कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो अपने कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ घाटशिला प्रखंड के फुलपाल और जगन्नाथपुर गांव पहुंचकर जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया. मौके पर सांसद ने कोरोना महामारी के मद्देनजर मास्क और सेनिटाइजर का भी वितरण किया. अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना को क्षेत्र में फैलने से रोकने में ग्रामीण सरकार और प्रशासन की सहयोग करे. सरकार द्वारा पारित नियमों का पालन करे और सभी ग्रामीण कोरोना वैक्सीन लेकर सुरक्षित रहे. कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी देश और देश वासियों के विकास के लिए कई कार्य किये है. उनकी कार्य शैली से देश को एक पहचान मिला है. सांसद ने कहा कि कोरोना काल में नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजना पारित कर लोगों को लाभान्वित करने का काम किया है.













