चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में विगत कई माह से हाथियों के उत्पात से परेशान ग्रामीण ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में 15 जुलाई को अखिल भारतीय जनाधिकार सुरक्षा कमेटी के तत्वावधान में वन विभाग कार्यालय का घेराव करेंगे. इसको लेकर गुरुवार की शाम बड़ामारा पंचायत के चौठिया गांव के स्कूल टोला में ग्रामीणों ने एक बैठक की. ग्रामीणों ने कहा कि हाथियों के उत्पात से गांव में रहना मुश्किल हो गया है, शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं. जान-माल का नुकसान हो रहा है. सरकार की ओर से किसी तरह की ठोस पहल नहीं हो रही है.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही वन विभाग हाथियों के लिए कोई कारगर ठोस कदम नहीं उठा रही है. बैठक में माझी बाबा भागवत टुडू, सेविका गुरुवारी टुडू, मनिंद्र महतो, चुनाराम सोरेन, कन्हाई गोप, बाबू राम मुर्मू, अम्पा हेंब्रम, हरिराम हांसदा, बैद्यनाथ मुर्मू, शगुन हांसदा, बासी सोरेन, मानको मुर्मू, सीता मुर्मू, शमसार हांसदा, सुनील बास्के, गणेश सोरेन, समरेश टुडू, ललित महतो, दीपक महतो, फनी भूषण महतो,मदन टुडू समेत अन्य उपस्थित थे.



