गालूडीह: बाघुड़िया पंचायत के गुड़ाझोर गांव के निशिझरना में चेकडैम का मरम्मत एवं पक्की सिंचाई नाली का निर्माण एनआर इपी विभाग के स्वीकृति से किया जा रहा है. मरम्मत कार्य में खामियां को लेकर शुक्रवार मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह के नेतृत्व में स्थल पर विरोध किया. ग्रामीणो का मांग है की मरम्मत कार्य गुणवत्ता पूर्ण किया जाय. इस संबंध में जानकारी देते हुए मुखिया पबिता सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह ने बताया कि कार्य स्थल पर सूचना पट नहीं लगा है, जिससे मरम्मत कार्य के कुछ भी जानकारी नही हो पा रहा. न्यूनतम मजदूरी दर नही दे कर मात्र 250 रुपये एवं मिस्त्री को 380 रु दिया जा रहा है. जबकि मजदूरों को 300 एवं मिस्त्री को 450 रुपया देना है. (नीचे भी पढ़े)
गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं हो रहा है, एक ओर से काम हो रहा, तो दुसरी तरफ ढलाई उखड़ते जा रहा है. ढलाई लगभग एक इंच है और कहीं कहीं जमीन ढलाई बैगर ही जोड़ाई कर दिया गया है. जोड़ाई पर पानी भी नहीं दिया जा रहा है. मरम्मत कार्य मे कई खामियां देखा जा रहा. ग्रामीणो ओर पंचायत प्रतिनिधियों ने संवेदक पर असंतोष जताया. अगर सही कार्य नही किया जाएगा, तो काम को बंद करा दिया जायेगा. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह, वार्ड सदस्य लक्ष्मण सबर, उप मुखिया विक्रम मुर्मु, बिरेन सिंह, मंगल सिंह, काजल महतो, अनिल सिंह, निरमल सिंह, समीर सिंह, बिजय सिंह, भागरथी सिंह, पुष्पा सिंह, पार्वती सिंह, मिथिला सिंह, जोत्सना सिंह आदि इस विरोध में शामिल थे.












