
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के मातापुर गांव में मंगलवार को गांव निवासी अंजली टुडु (55) वृद्धा विधवा को गांव के ही भद्रडांगा गांव निवासी हपना बैधनाथ माझी, गीता माझी ने वृद्धा को घर से पकड़कर डायन कहते हुए उसे मारते पीटते घर से घसीट कर ले गये और टांगी से हमला कर हत्या कर दी.
वृद्धा की मौत होने पर उक्त लोगों ने केनाल के पास शव छोड़कर चले गए. घटना के क्रम में घर पर मृतिका की पुत्र वधु प्रमीला टुडु मौजूद थी और मामले की प्रत्यक्ष दर्शी है. प्रमीला टुडु ने पुलिस को बताया कि बैधनाथ हांसदा और गीता हांसदा हाथ में कुल्हाड़ी लेकर उसके घर पहुंचे और उसकी सास को डायन कहकर मारते पीटते घर से बाहर लेजाकर केनाल के पास कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी है.
घटना की सूचना ग्रामीणों ने चाकुलिया थाना को दी. सुचना पाकर थाना प्रभारी अनिल नायक गांव पहुंचकर शव को कब्जे में कर मृतिका के पुत्र वधु प्रमीला टुडु के व्यान पर थाना में कांड संख्या 32/20 धारा 302,201,34 डायन बिसाही प्रतिशोध अधिनियम के तहत बैधनाथ हांसदा और गीता हांयदा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

इधर घटना के पश्चात बैधनाथ हांसदा और गीता हांसदा ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है. इस संबंध में इंस्पेक्टर शंभु प्रसाद गुप्ता और थाना प्रभारी अनिल नायक ने बताया कि मृतिका की पुत्र वधु ने पुलिस को बताया है कि होपना हांसदा विगत कुछ दिनों से चर्म रोग से ग्रसित है. मृतिका वृद्धा ने कहा था कि जितना भी उपचार कर लो ठिक नही होगा इस पर होपना हांसदा की पत्नी गीता को शक हुआ कि मृतिका अंजली टुडु ने डायन की है और देवर भाभी ने मिलकर अंजली टुडु की हत्या टांगी से कर दिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टांगी को जब्त कर लिया गया है. कहा कि पुलिस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर बुधवार को जेल भेजा जाएगा.





