
जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से कोरोना वायरस को देखते हुए कई सारे कदम उठाये है. इसके तहत इन और आउट पंच यानी ड्यूटी जाने और बाहर निकलने में बदलाव किया है. इसके तहत कर्मचारियों को 15 मिनट का आने और जाने के वक्त रिलैक्सेसन दिया गया है. अब कर्मचारी अगर 6 बजे उनका पंचिंग टाइन है तो 15 मिनट पहले या बाद तक कर्मचारी अपना पंच कर सकेंगे. उनका कोई पैसा नहीं कटेगा. ऐसी व्यवस्था कंपनी ने लागू की है ताकि कर्मचारियों का सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे और संक्रमण का खतरा नहीं फैल सके. इसको रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है. दूसरी ओर, टाटा स्टील द्वारा एक नया ऐप बनाया जा रहा है. यह ऐप का नाम सुरक्षा ऐप रखा गया है, जो आरोग्य सेतू की तरह काम करेगा. लेकिन इसमें अन्य सारी सुविधाएं भी रहेगी, जिसके जरिये ठेकेदार, कर्मचारी से लेकर हर कोई काम कर सकता है और डिजिटल तरीके से अपना मेडिकल बुक नवीनिकरण (रिन्यूअल) से लेकर तमाम वैसे काम को कर सकता है, जिसके लिए लोगों को दफ्तरों का चक्कर लगाना पड़ता था. अब लोग इस ऐप के माध्यम से ही काम कर सकता है.
टाटा स्टील में किये गये बदलाव
टाटा स्टील में नया बदलाव भी किया गया है. इसके तहत टाटा स्टील ने एमसी थॉमस के तबादला के बाद एन राजेश को टाटा सेंटर का चेयरमैन सह एआइसी बना दिया है. एन राजेश चीफ ऑफ मार्केटिंग एंड सेल्स ऑटोमोटिव एंड स्पेशल प्रोडक्ट का मार्केटिंग व सेल्स के तौर पर काम कर रहे है. इसके अलावा हेड टीक्यूएम एंड इंप्रुवमेंट स्टील मैनुफैक्चरिंग वीआर कृष्णा का पदस्थापन किया गया है. इसी तरह हेड एकाउंट एफएएमडी पुष्कर शर्मा को टीएस माइनिंग लिमिटेड भेज दिया गया है. तीन साल के लिए यह तबादला किया गया है.

















