चाकुलिया: चाकुलिया के अंचलाधिकारी जयवंती देवगम ने शुक्रवार की साम श्यामसुंदरपुर थाना के पुलिस बल के साथ चंदनपुर स्वर्णरेखा नदी घाट पर अवैध बालू के उठाव पर प्रतिबंध लगाने के लिए छापामारी करने पहुंची. सीओ और पुलिस बल को नदी घाट के पास पहुंचा देख गांव की महिलाएं वहां पहुंचकर सीओ और पुलिस जवानों को घेर लिया. महिलाओं ने लगभग 10-15 मिनट तक पदाधिकारी को घेरे रखा. महिलाओं ने सीओ से कहा कि नदी घाट तक जाने वाली कच्ची सड़क को क्यों काटा गया है. कच्ची सड़क को प्रशासन द्वारा काटे जाने से ग्रामीणों को नदी घाट तक आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं ने सीओ से कच्ची सड़क को समतल कराने की मांग को लेकर उन्हें घेरा था.(नीचे भी पढ़े)
सीओ और पुलिस के द्वारा काफी समझाने के बाद महिलाएं शांत हुई. इस संबंध में श्यामसुंदरपुर थाना के प्रभारी दिलीप बिलुम ने दूरभाष पर बताया कि सीओ के नेतृत्व में सभी चंदनपुर स्वर्णरेखा नदी घाट पर छापामारी करने पहुंचे थे तभी कुछ महिलाएं पहुंचकर नदी घाट तक जाने वाली कच्ची सड़क को काटे जाने से विरोध जताते हुए कुछ देर तक घेरे रखा. काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ. श्री बिलुम ने कहा की आज नदी घाट पर एक भी वाहन नहीं थे. इस संबंध में सीओ जयवंती देवगम से मामले की जानकारी लेने के लिए दुरभाष पर संपर्क किया गया परंतु उनसे संपर्क नहीं होने के कारण उनका पक्ष नही लिया जा सका है.











