चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के रेंगरपहाडी गांव में तीन दिवसीय शीतला मां की पूजा महोत्सव के शुभ अवसर पर बुधवार को क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो देर रात शामिल हुई. धरित्री महतो ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि के लिए कामना की.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि रेंगरपहाडी जैसे सूदूर ग्रामीण क्षेत्र में पूजा समारोह का आयोजन कर गांव के लोगों ने यह साबित कर दिखाया कि इच्छा शक्ति रहने से गांव में शहर के तर्ज पर पूजा कर सकते हैं.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि पूजा के आयोजन से गांव में भक्ति का माहौल बना रहता है और गांव से नकारात्मक उर्जा का नाश होता है. मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो समेत पूजा कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे.



