
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड की कुईलीसूता पंचायत के पत्निपाल गांव में ग्राम प्रधान विराम हांसदा की अध्यक्षता में जिप सदस्य बुद्धेश्वर मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. श्री मुर्मू ने कहा कि वर्तमान में पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर की चपेट में है. कोरोना ग्रामीण क्षेत्र में भी तेजी से फैल रहा है और ग्रामीण भी बारी बारी से इस बीमार से ग्रसित हो रहे है. कहा कि जानकारी के अभाव में अधिकतर ग्रामीण झोला छाप डॉक्टर और ओझा गुणी के चक्कर में पड़ कर अपनी जान गंवा रहें है. इससे बचना होगा , सरकार ने सभी के लिए मुफ्त जांच की व्यवस्था की है इसका लाभ सभी को लेना चाहिए और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दवाई का उपयोग करने की सलाह दी है. श्री मुर्मू ने ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन लेने के प्रति जागरूक किया. उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि सभी सरकार द्वारा पारित गाइड लाइन का पालन करें और सभी मास्क पहने और समय समय पर हाथ साबुन से धोयें और सामाजिक दूरी बनाये रखे. जीप सदस्य ने ग्रामीणों से अपील किया कि वैक्सीन के प्रति किसी प्रकार की भ्रम ना रखे,वैक्सिनेशन ही एक मात्र कोरोना महामारी से बचने का उपाय है. उन्होंने समय रहते सभी लोगों को टीका लेने की अपील की. मौके पर फकीर चन्द्र हांसदा,रामसाय हांसदा,रवि सोरेन,सहदेव पातर,पिंटू पातर,शिबू सोरेन,सोकरा बेसरा, कन्हाई हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.











