जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची जेल चौक निवासी एक शिक्षिका की मौत हो गयी. एदेलबेड़ा जाने के दौरान हाईवे पर वह सड़क हादसे की शिकार हो गयी, जिससे उनकी मौत हो गयी. वह साकची जेल चौक के पास रहने वाली है. शिक्षिका रजनीगंधा दास जमशेदपुर के एदेलबेड़ा प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका है. वह झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की सक्रिय सदस्य रही हैं. (नीचे भी पढ़ें)
विद्यालय जाने के क्रम में हाइवे पर बाइक स्किट करने व हेलमेट टूट जाने से सिर में गहरी अंदरुनी चोट लगने से टीएमएच में उनका देहांत हो गया. झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमशेदपुर ईकाई शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता है एवं इस असहनीय दुःख में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा रहने के लिए संकल्पित है. संघ की तरफ से दिवगंत शिक्षिका रजनीगंधा दास को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया है.







