जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर के उपायुक्त से मिला. इन लोगों ने कहा कि बचे हुए झारखंड आंदोलनकारियों का आंदोलनकारी प्रमाण पत्र जल्द से जल्द निर्गत किया जाये. इन लोगों ने बताया कि सरकार की मंजूरी के बावजूद आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है. इस कारण सरकार की ओर से प्रदत्त सुविधाओं से वे लोग वंचित रह रहे है. उनके पहचान पत्र को तत्काल निर्गत की जाये ताकि वे लोग भी लाभांवित हो सके और उनको भी गौरव का एहसास हो सके. इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन, उमानाथ झा, गोपाल प्रसाद, खुदु उरांव, उमेश गिरी, प्रकाश झा, आशीष श्रीवास्तव, रमेश मुर्मू, सुखलाल टुडू समेत अन्य नेता शमिल थे.







