जमशेदपुर : जमशेदपुर में संगीत प्रेमी कमल किशोर अग्रवाल के जुगसलाई निवास स्थान पर जमशेदपुर के प्रसिद्ध कीबोर्ड प्लेयर स्वपन तिवारी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर अपनी हार्दिक शोक संवेदना प्रकट करते हुए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें एवं उनके शोक संतप्त परिवार को इतनी बड़ी क्षति सहने की शक्ति दें. इस अवसर पर कमल किशोर अग्रवाल, शुबु सेनगुप्ता, बीजू सिंकू, इम्तियाज खान और सुदीपा कर मौजूद थे.



