जमशेदपुर : टेल्को निवासी भाजपा नेता व पूर्व सांसद निरहुआ के निजी सचिव मुकेश राय के पिता प्रभाकर राय (94) का निधन रविवार को टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से हो गया. वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र राजेश राय, दो पुत्री, पोता पोती, नाती नतिनी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए है. उनके निधन की खबर सुनने के साथ ही टाटा मोटर्स अस्पताल में उनके स्वजनों व शुभचिंतकों की भीड़ लग गई.(नीचे भी पढ़े)
कई सामाजिक संगठनों समेत टाटा मोटर्स यूनियन के प्रतिनिधि, पूर्व सांसद सुमन महतो, कई गणमान्य व्यक्ति शोक संतप्त परिवार को ढाढस बांधने पहुंचे थे. उनके आवास पर भी लोगों की भीड़ जमी रही. कल सोमवार को प्रातःनौ बजे टेल्को रोड नम्बर आठ आम बगान से उनकी शव यात्रा मानगो स्वर्णरेखा घाट के लिए प्रस्थान करेगी.



