जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास मैदान में रविवार को नवयुवक काली पूजा समिति की एक आम सभा पी मुस्तफी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में सर्वप्रथम वर्ष 2024 के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. इसके उपरांत पुरानी कमेटी को विधिवत भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
चुनाव में शम्भु नाथ सिंह को समिति का अध्यक्ष, शैलेन्द्र सिंह को महासचिव एवं काशीनाथ घोष को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया. सभा में सभी सदस्यों ने नवगठित कमेटी को बधाई दी एवं समिति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस वर्ष नव युवक काली पूजा समिति अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मनाने जा रही है, जिसे भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा एवं समाजसेवा से जुड़ी गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी. आमसभा में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के अलावा संस्था के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.



