जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बसंत टॉकीज के पास मंगलवार की दोपहर हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस लगातार अनुसंधान कर रही है. इस मामले में मानगो के बालीगुमा निवासी राजेश सिंह के बयान पर संदीप यादव और दीपक यादव समेत अन्य के खिलाफ एफआइआर दायर किया है. ये दोनों सैंकी यादव के भाई है, जिसकी हत्या के मामले में राजेश सिंह को पुलिस ने जेल भेजा था. संदीप यादव और दीपक यादव के खिलाफ एफआइआर दायर होने के बाद सैंकी यादव के भाई दीपक यादव ने एक वीडियो सिवान से जारी कर बताया है कि यह गलत आरोप उनके खिलाफ लगाया गया है. वे खुद सिवान में है. वे कभी जमशेदपुर अभी हाल में नहीं आये है. राजेश सिंह खुद अपराधी है और उसने उसके भाई की हत्या कर दी थी. हत्याकांड के बाद से राजेश सिंह जब से बाहर आया है, तब से लगातार इस तरह की षड़यंत्र रच रहा है. (नीचे देखे पूरी खबर)

कार्बाइन समेत अन्य हथियारों से की गयी थी ताबड़तोड़ फायरिंग
साकची बसंत टॉकीज के पास कार्बाइन समेत अन्य हथियों से ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी थी. इस फायरिंग में राजेश सिंह और मानगो के ही रहने वाले एक राहगीर को गोली लग गयी थी. इसमें राजेश सिंह और मानगो के व्यक्ति बाल बाल बच गये थे. इस घटना के बाद सनसनी फैल गयी थी. इस मामले का अनुसंधान पुलिस कर रही है.






