जमशेदपुर: श्री साकची गुजराती इंग्लिश स्कूल में बुधवार 20 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन बड़े हर्षाोल्लास के साथ किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने श्लोक पाठ, नृत्य और भजन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही, जिसमें छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. (नीचे भी पढ़े)

इस प्रतियोगिता में अवनी हाउस और सारंग हाउस संयुक्त रूप से विजेता घोषित किए गए. कार्यक्रम का सफल आयोजन शिक्षिकाओं रेखा शर्मा, मीनू पाठक और शिक्षक हाबिल बांड्रा के मार्गदर्शन में हुआ. इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मौसमी और विद्यालय समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे. उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया, जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और छात्रों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जुड़े रहने की प्रेरणा प्रदान की.











