
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची चौक के पास जीवन ज्योति मेडिकल स्टोर में गुरुवार की दोपहर दुकान के मलिक विक्की अग्रवाल और सतीश शर्मा नामक युवक के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान सतीश ने विक्की को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा. बाद में सूचना पाकर जब साकची पुलिस मौके पर पहुंची तो सतीश मौके से फरार हो गया. मामले के संबंध में मेडिकल स्टोर के मालिक विक्की अग्रवाल ने बताया कि सतीश उसके दुकान पर रंगदारी की मांग करने आया था. जब उसने रंगदारी देने से मना किया तो सतीश ने उसपर जानलेवा वार कर दिया. वहीं सतीश के अनुसार वह दावा लेने मेडिकल गया था. विक्की ने उससे एमआरपी से ज्यादा रुपए की मांग की. उसके द्वारा विरोध करने पर विक्की ने उसे चाटा मार दिया जिसके बाद उसने विक्की की पिटाई कर दी. फिलहाल इस मामले में अभी तक थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया है.













