
गोलमुरी पुलिस लाइन में संस्था यात्रा ने पुलवामा के शहीदों को किया नमन
जमशेदपुर : संस्था यात्रा एक नए जीवन की शुरुआत के द्वारा गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक में पुलवामा आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए वीर सपूतों को सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि दी गई. इसमें मुख्य रूप से यात्रा एक नए जीवन की शुरुआत के अध्यक्ष रीना सिंह और यात्रा परिवार से सदस्य जगतार सिंह, अभिषेक सिंह, रूमा देवी उपस्थित रही. (नीचे भी पढ़ें)

टेल्को में बजरंग दल ने पुलवामा के शहीदों को किया याद, दी श्रद्धांजलि
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्ति टेल्को नगर के सभी अधिकारी कार्यकर्ताओ के द्वारा पहले भगवान श्री राम एवं बजरंगबली की आरती और पूजा किया गया और नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. इस दौरान बजरंग दल के द्वारा ब्लैक डे मनाया गया और पुलवामा के शहीद फ़ौजी को श्रदांजलि दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम में जमशेदपुर जिला के बजरंगदल सांयोजक मुन्ना दुबे, टेल्को नगर बजरंग दल सांयोजक प्रतिक रॉय, टेल्को नगर की दुर्गावाहिनी जायतारा बगची और कार्यकर्ता में सोनी, नीलिमा, किशन, भीम, अर्जुन, अमित, अभिजीत , राजू, गजेंदर त्रिपाठी, सागर, स्वपन दास, प्रोबीर दास इत्यादि लोग मौजूद थे.




