
कांड्रा: सरायकेला जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा- सरायकेला मुख्य मार्ग पर बिकानी मोड़ के समीप सरायकेला सदर अस्पताल से घर लौट रहे भाई- बहन को अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार भाई- बहन सड़क पर गिरकर घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सरायकेला सदर अस्पताल से कोरोना वैक्सीन लेकर कांड्रा होते हुए जमशेदपुर जा रहे थे. जैसे ही कांड्रा बिकानी मोड़ के पास पहुंचे कि अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. वही पल्सर बाइक से गिर कर भाई राजेश सिंह उम्र 28 वर्ष एवं बहन संध्या सिंह उम्र 25 वर्ष घायल हो गए. दोनों जमशेदपुर के बारीडीह के रहने वाले हैं. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जेआरडीसीएल एंबुलेंस से जमशेदपुर टीएमएच भिजवाया जहां उनका इलाज चल रहा है. (नीचे देखे सड़क दुर्घटना की खबर, साकची की)

बाइक के आगे सुअर आने से सड़क पर गिरा चालक
जमशेदपुर के साकची स्थित न्यू गंडक रोड निवासी मो इशहाक बाइक के आगे सुअर के आने से सड़क पर गिर गए. इस घटना में उनके चेहरे पर चोट आई है. घटना के बाद स्थानीय लोगो ने उन्हे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे छोड़ दिया गया. उनके साले महफूज आलम ने बताया कि इलाके में काफी जानवर है जो अक्सर किसी ना किसी वाहन के आगे आ जाते है जिससे टकराने के बाद वाहन चालक सड़क पर गिरकर घायल हो जाते है. आज उसके जीजा मो इशहाक भी काम से जा रहे थे. चेनाब रोड के पास अचानक उनकी बाइक के आगे एक सुअर आ गया जिससे टकराने के बाद वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए.





