
जमशेदपुर : आज बसंत पंचमी है. देश भर में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा धूम- धाम से मानयी गयी. इधर जमशेदपुर में भी सरस्वती पूजा की धूम रही.

स्कूल- कॉलेजों से लेकर सभी शिक्षण संस्थानों में विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई. वैसे इस साल कोरोना के असर को देखते हुए काफी सावधानी पूर्वक सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया. सभी स्कूल कॉलेजों एवं शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राएं पारंपरिक परिधानों में जुटे और मां सरस्वती की वंदना की. कई स्कूल कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. जिसमें कोविड-19 के नियमों का पूरा ख्याल रखा गया. वैसे तो हर साल स्कूल कॉलेजों में काफी चहल-पहल देखी जाती थी, लेकिन इस साल वैसी चहल-पहल नजर नहीं आई. जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज और ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेंस में भी सरस्वती पूजा की धूम रही.




