जमशेदपुर: 02 अप्रैल,गुरुवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा के प्रांगण में नवीन सत्रारंभ के कार्यक्रम का आयोजन हवन तथा पूजन के साथ किया गया. सत्रारंभ के इस कार्यक्रम में विद्यालय में पढ़ने वाले भैया बहनों के साथ इस सत्र में नवीन नामांकित छात्र छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को सम्मिलित किया गया था. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर पूजन के साथ मानस पाठ,सरस्वती वंदना तथा हनुमान चालीसा का भी पाठ किया गया. तत्पश्चात भैया बहनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय के द्वारा बच्चों को विद्यालय आगमन तथा व्यवस्था संबंधी जानकारी प्रेषित की गई. कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ. हवन पूजन के इस कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव अरविंद कुमार सिंह,आचार्य जी,दीदी जी,अभिभावक तथा भैया बहनों की सक्रिय भूमिका रही.



