
जमशेदपुर : जमशेदपुर के युवा कलाकारों द्वारा विश्वव्यापी महामारी कोरोना में जागरूकता के लिए एक देशभक्ति विडियो “जीतेंगे हम” रिलीज किया गया. वीडियो रिलीज करने में पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय, भाजमो प्रवक्ता सागर तिवारी, लेखक संजय दत्ता,सुसांत, प्रसनजीत, दिपांशु उपस्थित थे. गाने में कोरोना में जमशेदपुर के लोगों को क्या-क्या करना है यह दिखाया गया है और स्थानीय कलाकारों ने सभी धर्म और संस्कृति को एक सूत्र में बांध कर करोना से सुरक्षित कैसे रहें यह बताया है. सरकार और आम जनता के बीच समन्वय बैठाकर चलना देश हित में एक अच्छा क़दम है. सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर के युवा कलाकारों ने अच्छा काम किया है. कोरोना में सरकार का साथ देने की जरूरत है और कलाकारों द्वारा बनाया गया यह गाना आम जनता को जरूर जागरूक करेंगी. उन्होंने अपनी ओर से सभी कलाकारों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. इसमें मुख्य रूप से सागर तिवारी, लेखक संजय दत्ता, गायक कुंदन कुमार एवं रोनी फिलिप, एडिटिंग प्रसेनजित महतो इस गाने में अलग-अलग राज्यों के कलाकार मो निज़ाम, संजय, प्रीति सागर, इश्का त्रिपाठी, प्रीना जाम्भ, निशान चहल एवं अन्य शामिल थे.







