
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय भले ही भाजपा में नहीं हो, लेकिन आरएसएस से जुडे होने के कारण सरयू राय की पृष्टभूमि हिंदूत्व वाली ही रही है. सरयू राय की यह छवि भाजपा से अलग होने के बावजूद बरकरार है. सरयू राय अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास को लेकर उत्साहित है और वे और उनकी पार्टी 5 अगस्त को भव्य समारोह आयोजित करने वाली है जबकि वे मंगलवार को खुद उनके विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी के टेल्को थाना क्षेत्र के बारीनगर गये. बारीनगर में गौ हत्या करने वालों के हमले के शिकार कंहैया दुबे से मिलने के लिए पहुंचे.
उनके साथक भाजपा नेता सतीश सिंह, भाजमो नेता रामकृष्ण दुबे, दीपक कुमार, सुबोध श्रीवास्तव, असीम पाठक, दीपक कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे. सरयू राय ने यहां मीडिया से भी बातचीत की. श्री राय ने कहा कि बारीनगर में गौकशी करने वालों का अड्डा बन गया है. ऐसे लोग गौ हत्या करना छोड़ दे नहीं तो सरकार के स्तर पर और जिला प्रशासन के स्तर पर कार्रवाई होगी. नहीं मानने पर ऐसे तत्वों से वे लोग जानते है कि ऐसे लोगों को कैसे निबटना चाहिए. उन्होंने लगे हाथ रघुवर दास पर भी निशाना साधा कि जिस सरकार में वे खुद थे, उसी सरकार के रहते हुए जमशेदपुर पूर्वी जैसे विधानसभा क्षेत्र में गौ हत्या खुलेआम होता रहा है और ऐसे लोगों का मनोबल ऐसा बढ़ चुका है कि वे लोग अब हमला करने लगे है. ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने वहां जाकर कंहैया दुबे के परिजनों से भी मिले और क्षेत्र के लोगों से भी तमाम जानकारी हासिल की.
















